जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत बूढ़ाडांड क्षेत्र में बुधवार को एक नर हाथी खेत में कमजोर हालत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि हाथी काफी देर से खेत में ही लेटा हुआ है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाथी को उठाने की कोशिश में जुट गए. ग्रामीण हाथी के ऊपर पानी डालकर उसे उठाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह खड़ा हो सके. हालांकि हाथी की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है.
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वहीं हाथी की हालत को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल वन विभाग और ग्रामीण मिलकर हाथी की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें –
आज का राशिफल, 11 मार्च 2026: शीतलाष्टमी के दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत, जानें अपना भाग्य
