रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 पटवारियों का एक साथ तबादला कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, लंबे समय से एक ही हल्के में जमे कर्मचारियों को हटाकर नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखा जा सके।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव का मकसद व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और राजस्व कार्यों में गति लाना है। जिन क्षेत्रों में पद खाली थे, वहां नई पदस्थापना की गई है, जबकि पुराने हल्कों में नई तैनाती के साथ काम शुरू हो चुका है।
सभी पटवारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे नई व्यवस्था के तहत राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

