
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें विभिन्न जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस तबादले के साथ ही कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नई जिम्मेदारियों का वितरण हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
देखें आदेश –





