रायपुर. छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान रखने वाले और “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहलाने वाले मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की भव्य शुरुआत होने जा रही है. इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन आज शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे.
महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे. इस बार का मैनपाट महोत्सव खास तौर पर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मंच पर देशभर के नामी कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधने जा रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, बॉलीवुड की चर्चित गायिका कनिका कपूर सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी महोत्सव को यादगार बनाने वाली है.
इसे भी पढ़ें –
धू-धू कर जली एक्टिवा, बीच सड़क मचा हड़कंप… डायल 112 की गैरमौजूदगी पर भड़के लोग
भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह मार्को, संगठन में खुशी की लहर
महोत्सव के पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी भी दर्शकों को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर करेंगे. इसके साथ ही ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी.
दूसरे दिन 14 फरवरी को मंच पर छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल और सारेगामापा फेम वैषाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित कई स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.
इसे भी पढ़ें –
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नन्हीं नृत्यांगना सानवी यादव ने भरतनाट्यम से बांधा समां…
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नगर पालिका की अवैध वसूली, मेले को बनाया कमाई का जरिया, दुकानदारों में रोष
वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम का समापन बेहद भव्य होने वाला है. इस दिन रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव भी अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. साथ ही महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता के बीच संस्कृति, संगीत और लोककलाओं का अनूठा संगम बनकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा.
