महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..सावन महीने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्राम सुर स्थित उद्यान विभाग के बागवानी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता दीदी समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुई।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी, राधा यादव, संतोषी पावले, पारसमणि पैंकरा, सरस्वती पैंकरा, सुषमा विश्वकर्मा, सरिता सिंह, बबली महंत, मीना गायत्री समेत स्वच्छता दीदी शामिल थी।

Random Image