Chhattisgarh News: उप संचालक पशु चिकित्सा में पदस्य दो कर्मचारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा… दोनों कर्मचारी निलंबित…

महासमुंद-  जिले में संचालित कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा के दो कर्मचारियों को एसीबी (एन्टी करप्शन ब्यूरो) की टीम रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दरअसल, 12 अक्टूबर को कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा में पदस्य कर्मचारी सरिता त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-1 और उमाशंकर गुप्ता सहायक ग्रेड-2 को 39000 रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा में पदस्य  दोनों रिश्वतखोर कर्मचारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के अंतर्गत प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर लोकहित मे नैतिक पतन होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(ख) 2 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया  है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने निलंबन के अलग-अलग आदेश जारी किए है। दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जिला निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय पृथक से निर्धारित किया जावेगा।

IMG 20221013 102956