CG Breaking: सरकारी दफ्तर में ईडी का छापा, प्रशासनिक अमले में मची खलबली

ED Raid In Government Office: कोरबा जिले के कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की टीम पहुँची हुई है। तड़के सुबह ईडी का छापा सरकारी दफ्तर में पड़ा है। दफ्तर के अलग अलग कमरे में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम में आठ सदस्य शामिल है। कोल लेवी को लेकर चल रही जांच से जोड़कर इस कार्यवाही को देखा जा रहा है। टीम के पहुंचने से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है।

IMG 20230215 WA0006 1



बता दें कि, पिछले कई समय से ईडी की सक्रियता छत्तीसगढ़ में बनी हुई है। इसी क्रम में कोरबा में कार्यवाही देखी जा रही है।