Surguja: अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने कीर्ति गुप्ता, कन्हैया गुप्ता बने सचिव

सीतापुर/अनिल उपाध्याय। अधिवक्ता संघ के हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत हासिल करते हुए कीर्ति गुप्ता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता संतोष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ को हराकर यह पद हासिल किया। सचिव पद के लिए कन्हैया गुप्ता ने 22 मतों से अधिवक्ता इमरान इराकी पर जीत हासिल की। इसी तरह वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामकुमार सिंह एवं हरीश गुप्ता चुने गए।

ग्रंथपाल सचिव पद पर साधना किरण टोप्पो ने जीत हासिल की।कोषाध्यक्ष एवं उपकोषाध्यक्ष पद के लिए जहरु लाल मिंज एवं जवाहर लाल प्रजापति निर्विरोध चुने गए। सहसचिव महिपाल सिंह, क्रीड़ा सचिव रविकांत उपाध्याय समेत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुगुलबिहारी पैंकरा, मदन मोहन गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता एवं अख्तर हुसैन निर्विरोध चुने गए।