CG Breaking: दंतैल हाथी का उत्पात, घर में रखे अनाज को किया चट, 3 घरों को तोड़ा



जशपुर. प्रदेश के कई इलाकों में हाथियों का उत्पाद लगातार जारी हैं। प्रदेश में लगभग 16 हाथियों का दल अलग अलग इलाकों में विचरण कर रहा हैं। जशपुर जिले में भी हाथियों का आतंक देखने को मिला। बीती रात एक नर दंतैल हाथी ने तीन घरों को तोड़ा, घर में रखें अनाज को सबसे पहले खाया, उसके बाद घर मे तोड़फोड़ की।

IMG 20230118 WA0006



बताया जा रहा हैं कि अकेला नर हाथी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा था औऱ आधी रात को हाथी का उत्पाद देखा गया हैं, हाथी के दहशत के कारण लोग ठंड भरी रात में रतजगा करने को मजबूर हो गए है। हालांकि रात में हमले के बाद दहशत का माहौल था, सुबह वन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी, वन अमला मौके पर पहुंचा तब तक हाथी आगे बढ़ चुका था। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के चिकनीपानी गांव की ये घटना हैं।