आदिवासी महिला को किडनैप कर भाजपा नेता ने किया रेप, जंगल में बिना कपड़ो की मिली महिला, पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार

BJP Leader Rapes Tribal Woman By Kidnap: जशपुर जिला में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के महिला से रेप का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला अपने बच्चों के साथ पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। जहां से बीजेपी के नेता ने महिला को किडनैप कर जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद महिला नग्न हालत में जंगल में मिली थी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद आरोपी भाग निकला था। जिसे पुलिस ने रविवार को सरगुजा से गिरफ्तार कर लिया हैं। आदिवासी महिला से रेप की ये पूरा मामला बगीचा थाना इलाके का हैं।

जानकारी के मुताबिक, आदिवासी कोरवा जनजाति की महिला शनिवार को पड़ोस में हो रहे बर्थ डे पार्टी में अपने बच्चों के साथ शामिल होने पहुंची थी। वहां डीजे के तेज साउंड में लोग डांस कर रहे थे। पीड़िता का आरोप हैं कि, इसी दौरान डीजे के शोर में बीजेपी नेता सरजू पैंकरा ने आदिवासी महिला को किडनैप कर लिया, और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। जहां मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा हैं कि, इस घिनौनी हरकत के बाद महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।

इसके बाद नग्न हालत में महिला को छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गया। अगले दिन जब मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने आदिवासी महिला को इस हालत में देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे उसे घर लेकर आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर किया गया। आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना को देखते हुए SDOP संदीप मित्तल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की तो उसका लोकेशन सरगुजा में मिला।

JASHPUR REP 1024x666 1
अपराधी बीजेपी नेता

इसके बाद पुलिस टीम ने सरगुजा में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी की तलाश में दो टीमें रवाना की गई थी। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसके बाद सरगुजा से उसे पकड़ा गया। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी दबंग भाजपा नेता और पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। यह भी बताया जा रहा हैं कि, महिला अपनी शिकायत लेकर जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के पास पहुंची थी। गेंदबिहारी सिंह ने महिला की मदद की और फिर पुलिस ने FIR दर्ज की। इसके पहले मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था।