Fatafat Breaking : छत्तीसगढ़ में BJP सांसद का कुक गिरफ़्तार… छत में चढ़कर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप…

जांजगीर-चांपा। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जांजगीर चांपा से बीजेपी सांसद गुहाराम अजगले के कुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कुक दिलीप साहू छत पर चढ़कर महिलाओ का अश्लील वीडियो बना रहा था। जिसके बाद पीड़िता आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली थाना पहुंची हुई है। इधर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ग़ौरतलब है कि सांसद गुहाराम अजगले शिवराम कालोनी में किराया का मकान लेकर रहते है। जहां आरोपी दिलीप साहू कुक है।