CG: भाजपा महिला मोर्चा ने किया NSUI का पुतला दहन, छेड़छाड़ के आरोपी जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना



जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर के शास्त्री चौक में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के गिरफ्तारी और पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को बचाने का आरोप लगाकर एकदिवसीय धरना दिया गया तथा जल्द जल्द से आरोपी को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की गई एवम ज्ञापन सौपा गया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि यह घटना कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र और चेहरा को उजागर करती है पीड़ित बालिका और उसके परिजनों को घंटो थाने में बिठा कर जाता है और एफ आई आर लिखने में काफी न नुकर किया जाता है। यह पूरी घटना नगर के लिए शर्म की बात है और ये उन कांग्रेसी नेताओं के लिए शर्म की बात है जो इस घटना को लेकर यह कहते है कि राजनीतिक साजिश का नतीजा है। मैं इस मंच के माध्यम से हर बेटी से कहता हूं आपके साथ कभी भी इस प्रकार से घटना होती है तो खुलकर आवाज उठाएं मैं और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा आपके साथ है।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी सत्तू साहू ने कहा कि यह घटना मन को झिझोर कर रख देता है। एक नाबालिक बच्ची को लगातार वाट्सअप एवम मेसेज के माध्यम से लगतार तंग किया जाता है। स्कूल जाते समय रास्ते मे तंग किया जाता है जिससे परेशान होकर उसे अपना रास्ता तक बदलना पड़ता है। आखिर कार तंग आकर अपने परिजनों के साथ थाने शिकायत करने जाने पर कांग्रेस के शासन के दबाओ में पुलिस द्वारा पीड़िता तथा परिजनों को 6 घंटे तक थाने बिठाने एवम इधर उधर की बात कर परेशान करने के बाद एफ आई आर लिखा जाता है और एफ आई आर के दो दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाता किया गया है। इस कांग्रेस के सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती प्रदेश में लगतार हो रही महिलाओं के प्रति अपरिधिक घटना इस बात का प्रमाण है। यह सरकार पूरी तरीके से महिला विरोधी है और हम भरतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहने आने वाले समय मे इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते ने कहा कि नगर में पिछले महीने ही पोड़ी भाठा में महिला के साथ बलात्कार और हत्या के बाद एक नाबालिक बच्ची के साथ कांग्रेस पार्टी एनएसयूआई के जिले के अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया द्वारा यह कृत्य पूरे जिले पूरे प्रदेश के लिए शर्मशार करने वाली है। जिस कंधो पर पूरे जिले के छात्रों को नई दिशा देने का दायित्व है वह इस घटना से क्या संदेश देना चाहती है क्या कांग्रेस पार्टी का चरित्र यही है जिसने देश मे 65 सालो तक शासन चलाया आज प्रदेश में इन्ही की सरकार है। हम महिला मोर्चा की बहने इस घटना की निदा करते है और चेतावनी देते है कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर अन्यथा आने वाले समय मे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि यह घटना शासन और प्रसासन की मंशा को उजागर करती है एक नाबालिक बच्ची को लगातार पिछले कुछ महीनों से परेशान किया जाता है। मेसेज किया जाता है रास्ते मे छेड़खानी किया जाता है और वह बच्ची हिम्मत कर इसके विरोध में खड़ी होती है तो पूरा प्रसासन तंत्र कांग्रेस के दबाव में उसके और उसके परिजनों के विरोध में खड़े हो जाते है और अपराधी को बचाने में तमाम किस्म के प्रपंच करने में लग जाते है। हम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हर उस बच्ची के साथ है। जिसके साथ यह प्रसासन इस प्रकार की मानसिकता से काम करती है।

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, नंद चौधरी, पूनम दुबे, रोहित सारथी, उमाकांत भारते, राजन केडिया, डॉ विवेक सिंह, सुरेश मिर्चन्य, मोनू नामदेव, पिंटू बरेट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अस्मिता मिश्रा पूनम दुबे, नवनीता कवर, लता सिन्हा, शीतल तेंदुलकर, गौरी रानी, शारदा खोटे, रश्मि हंसा, छोटेलाल यादव, बसन्त वद्यक, मनोज रॉय, राजेश्वर मरकाम, रेशु तिवारी, गौरव अग्रवाल, रोशन सिंह, शिव शर्मा, अनिल दुबे, सूर्यकांत नामदेव आदि कार्यकर्ता तथा नगर वासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।