अम्बिकापुर/अनिल उपाध्याय. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, झारखंड के लातेहार जिले का निवासी शशिभूषण कुमार पिछले करीब आठ महीनों से सरगुजा जिले के ग्राम सोनतराई में अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. शशिभूषण यहां रहकर किराना दुकानों में चॉकलेट और बिस्कुट सप्लाई करने का कार्य करता था.
इसे भी पढ़ें –
बताया जा रहा है कि घटना 9 फरवरी की रात की है. शशिभूषण मैनपाट से काम निपटाकर शाम को थका-हारा घर लौटा था. घर पहुंचने पर पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान पत्नी ने पति से गाली-गलौज की और गले से मंगलसूत्र निकालकर फेंक दिया. इसी दौरान पत्नी ने कथित रूप से पति के गुप्तांग को कसकर पकड़ लिया, जिससे पति दर्द से कराहने लगा.
दर्द से परेशान पति ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह सफल नहीं हो पाया तो उसने गुस्से में आकर गमछे से पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें –
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित पुलिस बल की भूमिका रही.
