बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया जारी है. वर्ष 2026 से 2028 के कार्यकाल के लिए हो रहे इस चुनाव में कुल 17 पदों पर 61 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.
सुबह से ही न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है और बड़ी संख्या में वकील मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: खाना नहीं बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इस चुनाव में सबसे अधिक चर्चा और निगाहें अध्यक्ष पद पर टिकी हुई हैं, जहां 7 प्रत्याशी आमने-सामने हैं और मुकाबला बेहद रोचक तथा कांटे का बताया जा रहा है. वहीं उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर भी 4 प्रत्याशी आमने-सामने हैं.
बार एसोसिएशन के महत्वपूर्ण पदों में शामिल सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें –
NH-43 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक-कार की टक्कर, बाइक दो टुकड़ों में बंटी, लगी आग; तीन युवक गंभीर
शराब के नशे में उत्पात, ठेले वाले पर हमला, सीएससी संचालक को भी दी जान से मारने की धमकी
मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है. चुनाव परिणामों को लेकर पूरे अधिवक्ता वर्ग में उत्सुकता बनी हुई है.
