रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहरी इलाके में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: खाते में तीन लाख का ‘फर्जी कर्ज’, फिर विवादों के घेरे में सहकारी बैंक
Chhattisgarh News: 100 पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया, काम में लापरवाही पड़ी भारी
बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें अत्यधिक गति में थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
इसे भी पढ़ें –
Mainpat Mahotsav 2026: आज से शुरू मैनपाट महोत्सव, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे रंगारंग आयोजन का उद्घाटन
धू-धू कर जली एक्टिवा, बीच सड़क मचा हड़कंप… डायल 112 की गैरमौजूदगी पर भड़के लोग
इस दर्दनाक हादसे में टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा और उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा की मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार मांढर निवासी शुभम यादव ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. विधानसभा थाना पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.
