राज्यपाल ने किया सम्मानित: आयुषी गुप्ता को प्राणी विज्ञान में मिली डॉक्टरेट की उपाधि, वैज्ञानिक बनने का है लक्ष्य

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..प्राणी विज्ञान में पीएचडी करने वाली आयुषी गुप्ता को महामहिम राज्यपाल द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। आयुषी ने रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से प्राणी विज्ञान विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

Random Image

आयुषी का शोधकार्य उनके मार्गदर्शक डॉ. दिव्यानी शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयुषी ने बहुत कम उम्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और उनका लक्ष्य भविष्य में एक वैज्ञानिक के रूप में काम करना है।

वर्तमान में आयुषी बलरामपुर के नवीन कन्या महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। अपनी सफलता के पीछे का श्रेय उन्होंने अपनी मां, पिता रामकुमार गुप्ता, चाचा प्रमोद गुप्ता और अपने शिक्षकों को दिया है।

डॉ. आयुषी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षकों में गर्व का माहौल है, और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।