Video : नगर पालिका के फायर ब्रिगेड से अपने पेट्रोल पंप को सेनेटाइज करा लिए… क्या शहर को नहीं करा सकते अध्यक्ष जी!…

मुंगेली। ज़िले के मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगा है। अध्यक्ष संतुलाल शहर से दूर अपने पेट्रोल पंप को नगर पालिका के फायर ब्रिगेड वाहन से सेनेटाइज करा रहे थे। इस दौरान का वीडियो भी वायरल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नगर में सेनेटाइज की व्यवस्था नहीं है। बार बार नागरिकों के मांग के बावजूद भी शहर के किसी वार्ड को सेनेटाइज नहीं कराया जा सका है।

वहीं अब नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका के फायर ब्रिगेड से पेट्रोल पंप को सेनेटाइज कराने की बात सामने आने से नागरिकों में नपा अध्यक्ष के प्रति आक्रोश है.. और अपने जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगा रहे हैं।

देखिए वीडियो-