दुर्ग. भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव के चलते 07 श्रमिक घायल हो गए है. जिन्हें सेक्टर 9 स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 07 में से 02 श्रमिक बीएसपी के स्थायी कर्मचारी बताए जा रहे है. जिसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार की सुबह 10 बजे गैस रिसाव के चलते बीएसपी में आग लग गई थी और इस घटना में 07 श्रमिक झुलस गए थे. जिन्हें फौरी तौर पर रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
बीएसपी की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है.।घायलों में 02 बीएसपी के स्थायी कर्मचारी बताये जा रहे है और घायलों का हॉस्पिटल में उपचार जारी है. इधर मौके पर पहुंच तीन दमकल की टीमों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है.
