रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, भाजपा के अमर गिदवानी ने हासिल की जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर पालिक निगमों में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करते दिख रही है। तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अम्बिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है। रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। अब वे पार्षद भी नहीं रहे। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है। वहीं एजाज ढेबर पत्नी अर्जुमन ढेबर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से 2562 वोट से जीत दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

इसे भी पढ़ें –

Balrampur News: लोधी को मिली नगर की कमान… रमन बने नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष.. लॉटरी से चुनी गई पार्षद

अम्बिकापुर नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का 10 साल पुराना किला ध्वस्त; मंजूषा भगत बनीं नई महापौर

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, इस दिन घर लाएं ये 4 चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा