पत्नी समेत पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को करना पड़ा हार का सामना, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और उनकी बहू ने दी शिकस्त

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। जनपद सदस्य चुनाव में सीतापुर क्षेत्र की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर हुए चुनाव के परिणाम आ गए है। यहाँ से चुनाव लड़ रहे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनके गृह ग्राम क्षेत्र से उनकी पत्नी भी जनपद सदस्य का चुनाव हार गई है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने हराते हुए क्षेत्र की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। वही जनपद उपाध्यक्ष के गृहग्राम में उनकी पत्नी को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री की बहू ने हरा दिया।

गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर होने वाले पंच सरपंच बीडीसी एवं डीडीसी का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद अब उसके रुझान भी आने लगे है। इस चुनाव के दौरान कई क्षेत्र ऐसे भी थे। जहाँ के चुनाव परिणाम को लेकर लोग काफी उत्सुक थे। सबसे ज्यादा उत्सुकता जनपद सदस्य क्षेत्र-4 एवं क्षेत्र क्र-2 को लेकर थी। चुनाव के लिहाज से ये दोनों सीट हाईप्रोफाइल सीट मानी जा रही थी। क्योकि जनपद सदस्य क्षेत्र कर-4 से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शैलेष सिंह एवं प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर थी।

वही क्षेत्र क्र-2 जो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष का गृहग्राम भी है। जहाँ से उनकी पत्नी स्नेहा सिंह एवं अनिल अग्रवाल के भाई की पत्नी साधना सुनील अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर थी। इन दोनों हॉट सीट पर हुए चुनाव के बाद जो रुझान सामने आए हैं। उसमें क्षेत्र क्र-4 से अनिल अग्रवाल ने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को हराते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। वही गृहग्राम क्षेत्र से भी जनपद उपाध्यक्ष की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा है।

वहाँ हुए रोचक मुकाबले में साधना सुनील अग्रवाल ने उन्हें हरा दिया। इस रुझान के साथ ही पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी दोनों को जनपद सदस्य चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जनपद सदस्य के चुनाव में 15 में से 10 से ज्यादा जनपद सदस्य भाजपा जीतकर आये है।