
रायपुर। कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ख़िलाफ़ ईओडब्ल्यू में शिकायत की है। विनोद तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ईओडब्ल्यू पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी।
शपथ पत्र में ग़लत जानकारी देने का आरोप
कांग्रेस के संयुक्त महासचिव ने डॉ रमन सिंह पर निर्वाचन के शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है।





