खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण..

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में इस समय धान खरीदी कार्य जोरों पर है, प्रदेश भर के किसान अपना धान बेचने उपार्जन केंद्रों में पहुँच रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन हर चुनौती से निपटने के लिये मुस्तैद है। आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज महासमुंद जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने धान खरीदी कार्यों का अवलोकन किया तथा तौल मशीनों व बारदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की तथा फीडबैक लिया। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया के प्रति संतुष्टि जताई, खाद्य मंत्री ने उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों से भी बात की, उन्होंने पाया कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है।

img 20191223 wa00088348960377195593882

इस दौरान खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक द्वारिकाधीश यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। खाद्य मंत्री ने फिर दोहराया कि केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य के भुगतान के पश्चात अंतर की राशि भी किसानों को दी जायेगी ताकि प्रति क्विंटल धान का उन्हें 2500 रुपया मिले।

img 20191223 wa00075969016789313878972