Breaking : सब इंस्पेक्टर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज… महिला ने लगाया रेप का आरोप.. मदद के बहाने दिया घटना को अंजाम… इन धाराओं के तहत अपराध दर्ज

रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप और धमकाने का केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्ष सब इंस्पेक्टर ने मदद के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी रायपुर के आजाद चौक थाने में पदस्थ था।

Random Image

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू के खिलाफ रेप और धमकी देने का आरोप लगाकर कबीर नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है। वर्तमान में आरोपी पुलिस अधिकारी सुकमा जिले में पदस्थ है।

पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू के खिलाफ धारा 376 वह 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।