
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। इन आठ नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा एसपी रॉबिंसन गुरिया ने मामले की पुष्टि की है।
नक्सलियों के प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम के सदस्य सुखलाल ने भी आत्मसमर्पण किया। दोनों अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय थे। कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। सरेंडर करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।