Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को धर दबोचा, मोती माला के नाम पर 9000 महिलाओं को बना चुका था अपना शिकार

दुर्ग..जिले में बहुचर्चित मोती माला बनाने के नाम पर हजारों महिलाओं को 2 करोड़ से अधिक की ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सरगना सानू को दुर्ग पुलिस ने यूपी के वाराणसी में पकड़ा है। दूसरा आरोपी संजय रावत उर्फ आनन्द पटना जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दो माह से फरार बताए जा रहे थे।

दुर्ग पुलिस के सीएसपी (Durg CSP) ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी सानू कुमार ने इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्प्लेक्स में फेक ऑफिस खोला था। जिसका नाम होमग्रोन कॉर्पोरेशन था। आरोपी सानू ने नवंबर 2022 से लोगों को मोती माला का काम देना शुरू किया था। आरोपी ने करीब 9 हजार से ज्यादा लोगो से पैसे ऐंठ लिए थे काफी दिन इन्तजार के बाद इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने छान-बीन शुरू की थी।

IMG 20230402 WA0016

आरोपी सानू कुमार ने इंदिरा मार्केट में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से ऑफिस खोला था। सानू लोगों से सिक्योरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराता था। इसके एवज में 3 किलो मोती माला पिरोने के लिए देता था। जब उसे मोतियों की माला बनाकर दिया जाता तो वो उस व्यक्ति को 3500 रुपए देता था। कुछ दिन तक उसने रकम दिया, और उसके लालच में 9 हजार से अधिक महिलाएं व लोग फंस गए। और सभी 2500-2500 रुपए जमा कर दिए।

IMG 20230402 WA0017

बता दे कि, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में फेक ऑफिस खोलकर महिलाओं से सिक्योरिटी, कच्चा माल और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे लेता था। आरोपी सानू कुमार ने नवंबर 2022 से लोगों को काम देने का झांसा देकर पैसे ऐठने शुरू कर दिए थे। प्रत्येक महिला से आरोपी ने 2500 रुपए लिए थे। आरोपी ने 9 हजार से अधिक लोगों रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे लिए थे।