
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी घटना सामने आई है। यहां जनपद सदस्य ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन बार सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में वे कृषि सभापति और सदस्य थे।
जनपद सदस्य की खुदकुशी की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




