देवीदयाल बने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

सरगुज़ा जिले के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ देवीदयाल सिंह चौधरी को तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने की है। (सीतापुर से अनिल उपाध्याय की रिपोर्ट)

अपनी नियुक्ति से उत्साहित देवीदयाल सिंह चौधरी ने कहा कि वो संघ को मजबूती प्रदान करेंगे एवं हमेशा तृतीय वर्ग के शासकीय कर्मचारियों की हितों के तत्पर रहेंगे।