CG Breaking: खूनी होली खेलने के फिराक में थे नक्सली, इस जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर…

दंतेवाड़ा. जिले में नक्सलियों ने बड़ी तादाद में बैनर पोस्टर लगाए हैं। किरंदुल से रायपुर जाने वाले मुख्यमार्ग पर काफी ज्यादा बैनर पोस्टर लगाए हैं। बता दे काफी बड़ी तादाद में घाटियों में नक्सली मौजूद हैं। बचेली से किरंदुल आ रहे लोगो को वापस भेजा। पोस्टर में लिखा है कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जनता से अपील की है। जानकारी के मुताबिक माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने ये बैनर पोस्टर लगाया है। पुलिस पार्टी को घटनास्थल के लिए रवाना किया। बचेली थाना क्षेत्र के पाडापुर का मामला हैं। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि की है।

img 20230306 wa00962593348470441898251

नक्सलियों द्वारा मुख्यमार्ग बैनर पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही बचेली पुलिस पैदल घटना स्थल तक पहुँची और बैनर पोस्टर जप्त कर लिए गए है। आवागमन शुरू करवाया गया हैं। आसपास के लोगो में दहशत हैं। लंबी खामोशी के बाद नक्सली फिर फन उठा रहे हैं इसलिए लोग दहशत में आ गए है। आस पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही हैं। खूनी होली खेलने की फिराक नक्सली थे। सभी थानों को हाई अलर्ट किया गया हैं।