Breaking : सरगुजा में कोरोना विस्फ़ोट… 13 नये कोरोना पॉजिटिव… एक निगम कर्मचारी भी शामिल!

अम्बिकापुर। ज़िले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां हर दिन संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें 90 प्रतिशत पॉजिटिव मरीज़ अम्बिकापुर शहर के हैं। इसी क्रम में आज 13 नये कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक निगम का कर्मचारी भी शामिल है।

निगमकर्मी पूर्व में पॉजिटिव मिले निगमकर्मी के संपर्क में आया था। निगमकर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद निगम को 02 दिन के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अधिकांश लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे खोल दिया गया है। इसी बीच एक और निगमकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

गौरतलब है कि अम्बिकापुर शहर में पिछले 10 दिन के भीतर 42 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल स्टूडेंट से लेकर अन्य शामिल हैं। सप्ताह भर से जो संक्रमित मिल रहे हैं, वे पॉजिटिव के संपर्क में आए लोग हैं। अधिकांश लोग एक ही परिवार के शामिल हैं।

आज 13 और पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। इनमें एक निगम के राजस्व विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी है। वह 06 दिन पूर्व मिले राजस्व विभाग के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। गौरतलब है कि पूर्व में मिला निगमकर्मी अपने पिता के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था।

बाद में उसके पिता की मौत रायपुर एम्स में हो गई थी। वहीं निगमकर्मी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

इन इलाकों से मिले संक्रमित

• अम्बिकापुर

• गंगापुर क्वारंटाइन सेंटर

• बिशुनपुर

• मोमिनपुरा

• लखनपुर