Chhattisgarh: दुष्कर्म में नाकाम युवक ने पत्थर से वार कर की महिला की निर्मम हत्या, गुप्तांग में डाल दिया लकड़ी

सीतापुर/अनिल उपाध्याय। अनाचार में नाकाम युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद भी उसका जी नही माना तो उसने उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला की लाश खेत मे ले जाकर फेंक दी थी। इस मामले में पुलिस ने युवक के विरुद्ध हत्या एवं बलात्कार का अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के गांव उडुमकेला बैगापारा का है। जहाँ रघु उर्फ कंडम मांझी आ स्व नेगी मांझी ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद भी जब उस हैवान का जी नही भरा तो उसने उसके गुप्तांग में लाठी डाल दिया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात 25 वर्षीय महिला अपने परिचित के यहाँ सोई हुई थी।तभी आरोपी रघु उर्फ कंडम वहाँ पहुँचा और महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ घर के पीछे ले गया। जहाँ उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। महिला ने मना किया पर हवस का भूखा युवक नही माना। उसने जबरन महिला के साथ बलात संबंध बनाने की कोशिश की पर नाकाम रहा। इसी नाकामी की वजह से युवक आक्रोशित हो उठा और उसने महिला पर पत्थर से हमला बोल दिया। हवश की भूख मिटाने में नाकाम युवक ने महिला के चेहरे पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद भी उसका मन नही माना तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के गुप्तांग में लकड़ी डाल दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूर ले जाकर खेत मे फेंक दिया। सुबह जब गांव वालों ने इसे देखा तब पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद गाँव पहुँची पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु हॉस्पिटल भिजवाया। इस हत्या के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस कुछ संदिग्धों को थाना लेकर आई। जहाँ पूछताछ के बाद रघु उर्फ कंडम को इस घटना का दोषी पाया।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सने कपड़े बरामद किए।

इस सम्बंध में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले युवक रघु उर्फ कंडम को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध हत्या एवं ब्लात्कार की धारा 302,376 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पिता का हत्यारा है आरोपी युवक, तीन माह पहले छूटा था जेल से:-

महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले युवक ग्राम कतकालो डुमरपारा का है। जहाँ उसने तीन साल पहले अपने पिता की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। पिता की हत्या के बाद युवक जेल में बंद था। अभी तीन माह पूर्व युवक जेल से छूटा था और अपने ससुराल उडुमकेला आमापारा में रहता था। जहाँ उसने शराब के नशे में धुत होकर महिला की वहशी तरीके से हत्या कर दी।