
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर 20 अगस्त 2025 को सूरजपुर में रजत महोत्सव का शुभारंभ एवं विकास कार्यों के लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, खाद्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास, चिंतामणि महाराज सांसद, सरगुजा, किरण सिंह देव विधायक, जगदलपुर, गोमती साय. विधायक पत्थलगांव, भूलन सिंह मरावी विधायक, प्रेमनगर, शकुंतला सिंह पोर्ते विधायक, प्रतापपुर, राम सेवक पैकरा अध्यक्ष, वन विकास निगम, चन्द्रमणि पैकरा अध्यक्ष, जि.प. सूरजपुर, स्वाति सिंह मा. अध्यक्ष, ज.पं. सूरजपुर, विमला सिंह सरपंच, ग्रा.प. तिलसिवा की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में रोजगार मेला, लोन मेला, कृषि मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का भी अनावरण किया जायेगा।