बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई उस वक्त सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई. रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखंडी में चल रही इस कार्रवाई के दौरान हुए घटनाक्रम से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है.
इसे भी पढ़ें –
Police Transfer: पुलिस महकमे में फेरबदल.. इंस्पेक्टर, एएसआई तबादला, गायकवाड लाईन अटैच; देखें आदेश
जानकारी के मुताबिक, रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करने ग्राम गढ़वट पहुंचे थे. मौके पर रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकते ही चालक ने चालाकी दिखाते हुए आधी रेत नदी में गिरा दी और ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. साहू ने जब ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो चालक ने जानलेवा मंशा से वाहन उनकी ओर मोड़ दिया. अचानक हुई इस हरकत से हालात बिगड़ गए, लेकिन साहू ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली. इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में बस्ती की ओर भगाकर फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें –
DA Hike 2026: कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 2% बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी जेब? पूरी गणना सामने
Budget 2026: गांव-गरीब पर सबसे बड़ा दांव, रोजगार योजना बनी नंबर वन, देखें किसे मिला कितना बजट
घटना के बाद नायब तहसीलदार की ओर से पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने खैरखंडी निवासी आरोपी चालक रितुराज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. आरोपी को बेलतरा स्थित तहसीलदार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. हैरानी की बात यह रही कि पूरे मामले में न तो ट्रैक्टर जब्त किया गया और न ही रेत को कब्जे में लिया गया, जिससे कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं.
