Chhattisgarh News: भूपेश सरकार में किसान आर्थिक रूप से काफी मजबूत हुए है…

सीतापुर (फटाफट न्यूज़)…अनिल उपाध्याय

Ambikapur News: प्रदेशव्यापी अभियान पर निकली काँग्रेस की किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का नगर में किसान काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक निवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान काँग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि भूपेश राज में किसानों का भला हुआ है। भूपेश सरकार की किसान को लेकर चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर किसान काँग्रेस द्वारा किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकाली गई है।

बस्तर से सरगुजा तक आयोजित इस यात्रा के दौरान किसानों के हित में भूपेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया है। जिसे सरकार के समक्ष रखते हुए उसका समाधान किया जायेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा ने कहा कि काँग्रेस की सरकार हमेशा से किसानों की सरकार रही है। काँग्रेस सरकार में किसानों के लिए जितना कुछ किया है उतना अन्य सरकारों ने नही किया। भूपेश सरकार में किसानों का समर्थन मूल्य से धान खरीदी के बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें बोनस दिया जा रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे किसान काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का केवल शोषण हुआ है। यहाँ कि पूर्ववर्ती सरकार किसानों के साथ लोक लुभावने वादे करके उनके साथ छल किया है। आज केंद्र में बैठी मोदी सरकार भी धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ भेदभाव अपना रही है। जबकि भूपेश सरकार किसानों के लिए नए नए योजनाएं लेकर आ रही है। ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश का किसान आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत हो सके। काँग्रेस के राज में प्रदेश का किसान काफी समृद्ध और खुशहाल हुआ है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान किसान कॉंग्रेस द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के किसानों का श्रीफल गमछी एवं हँसुआ भेंट किया गया। इस अवसर पर किसान काँग्रेस के प्रदेश महासचिव हलीम फिरदौसी प्रदेश सचिव राजू गुप्ता मंत्री प्रतिनिधि गणेश सोनी संदीप गुप्ता सदस्य उर्दू एकादमी बदरुद्दीन इराकी नपं अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर उपाध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता सुरेंद्र अग्रवाल धरमपाल अग्रवाल अशोक अग्रवाल बिगन राम शिव गुप्ता अनिल निराला बाबू सोनी नरेश बघेल सुखदेव भगत अजित कुमार रामप्रताप गोयल धनेश्वर यादव नागेश्वर राम समेत काफी संख्या में काँग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।