
धमतरी। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है। मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने 14 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इनमें 5 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।
धमतरी जिले के प्रमुख थानों – नगरी, बोरई, मेचका, दुगली और भखारा में थाना प्रभारियों की अदला-बदली की गई है। तबादला सूची के अनुसार निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:-
निरीक्षक (TI) स्तर पर तबादले
शरद ताम्रकार – थाना प्रभारी नगरी से दुगली भेजे गए
चक्रधर बाग – बोरई से नगरी
नरेंद्र सिंह – पुलिस नियंत्रण कक्ष धमतरी से बोरई
प्रमोद कुमार अमलतास – पुलिस लाइन से भखारा
अरुण साहू – मगरलोड से मेचका
उप निरीक्षक (SI) तबादले
लक्ष्मीकांत शुक्ला – धमतरी से मगरलोड
बलराम सिन्हा – पुलिस लाइन से धमतरी थाना
सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर पर फेरबदल
श्याम कुमार सोरी – अकलाडोंगरी से पुलिस लाइन, DRG नगरी
अरविंद नेताम – खल्लारी से अकलाडोंगरी
प्रकाश नाग – दुगली से खल्लारी
राधेश्याम बंजारे – मेचका से करेली बड़ी चौकी
तुलसीराम मिथिलेश – करेली बड़ी से अर्जुनी थाना
वीरेश तिवारी – पुलिस नियंत्रण कक्ष में ही प्रभारी बनाए गए
पुष्पा पांडे – महिला सेल (पुलिस लाइन) से कोतवाली
