रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें –
Surguja News: बाइक सवार की लापरवाही से महिला घायल, अस्पताल में एंबुलेंस संकट से बढ़ी परेशानी
19 हजार का बिजली बिल बना बोझ, सरकार की योजना से 6 हजार में निपटा पूरा हिसाब
मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, जो सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सफाई के लिए मजदूरों को सेप्टिक टैंक में उतारा गया था, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बाहर नहीं निकल सके.

इसे भी पढ़ें –
सूरजपुर में हाथी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, करंट कनेक्शन पर गहराया शक
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया. परिजनों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी.
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
