बिलासपुर.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा आज मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले है..श्री वर्मा दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट के स्थाई जज के पद पर शपथ ली थी..1994 में सिविल जज वर्ग 2 के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी..और हाईकोर्ट के जस्टिस तक का सफर तय किया!.
अमित जोगी के खिलाफ सीबीआई की अपील की सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट की डीबी में जस्टिस अरविंद वर्मा शामिल रहे..और इस प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय भी दिया..सीबीआई के द्वारा की गई अपील की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अमित जोगी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रामवतार जग्गी हत्याकांड में दोषी मानते हुए..3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने को कहा था..वही कोर्ट ने अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किय है..हालांकि जूनियर जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है!.
8 अप्रैल 1964 को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जन्मे जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा घरघोड़ा,अंबिकापुर,राजनांदगांव,जांजगीर -चांपा में भी अपनी सेवाएं दे चुके है..श्री वर्मा 2005 में रायपुर के एडिशनल जज और 2018 में जगदलपुर के डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर पदस्थ रहे है..जस्टिस अरविंद वर्मा रायपुर ,बिलासपुर में भी डिस्ट्रिक्ट जज रहे है..इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके है!.श्री वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस सहित 14 जज ही रह जाएंगे!.
