धमतरी. सोमवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी-बारिश ने पूरे धमतरी अंचल में जनजीवन को प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के झोंकों ने जहां खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल और टीन शेड भी धराशायी हो गए.
सबसे गंभीर स्थिति ग्राम मुजगहन बायपास मार्ग पर देखने को मिली, जहां दो से तीन बिजली पोल सड़क के आधे हिस्से तक गिर गए हैं. इससे मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन बाधित हो रहा है. इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: शिकायत से सदन तक गूंजा मामला… अब गिरी गाज, श्रम निरीक्षक सस्पेंड
8.75% पर मिल रहा पर्सनल लोन, जानिए कौन उठा सकता है इसका फायदा
ग्रामीणों के मुताबिक तेज हवा के चलते पोल असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है. स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, कामकाजी लोग और रायपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है.
पंडित राजकुमार तिवारी, सोमेश कुमार साहू और धीरेंद्र साहू ने आशंका जताई है कि गिरे हुए पोल के कारण करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है. उन्होंने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और पोल को हटाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें –
Aaj Ka Rashifal: मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, 17 मार्च 2026 का राशिफल लेकर आया भाग्य बदलने के संकेत
यह मार्ग मुजगहन से खरतुली, आमदी, सनोद सहित कई गांवों को जोड़ता है, वहीं जगदलपुर और रायपुर की ओर जाने वालों के लिए भी यह एक अहम रास्ता है। ऐसे में जल्द समाधान की जरूरत और भी बढ़ गई है.
ग्राम मुजगहन के सरपंच होमेश्वर साहू ने बताया कि घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दे दी गई है और विभाग ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल बना हुआ है.
