रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज बुधवार को कोरबा और बिलासपुर जिले के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे, जहां वे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह रायपुर स्थित लोक भवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे.
इसके बाद उनका काफिला कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा पहुंचेगा, जहां प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी देंगे.
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक नगर रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका आगमन दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है. रतनपुर स्थित विश्राम गृह में अल्प प्रवास के बाद वे दोपहर 2:30 बजे पुनः मुंगेली जिले के चंदखुरी के लिए रवाना होंगे.
चंदखुरी पहुंचकर राज्यपाल कुछ समय विश्राम करेंगे और तत्पश्चात शाम 3:45 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. उनका शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय है. राज्यपाल का यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और जनसंपर्क गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
