जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छापर भानपुरी में एक परिवार ने करीब 12 वर्ष बाद पुनः हिंदू सनातन धर्म में वापसी की. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की पहल पर सोमवार को सामाजिक रीति-रिवाजों के बीच यह घर वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार, चतुर कुंजाम और लिमबाती कुंजाम का परिवार लगभग 12 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपना चुका था. सोमवार को समाज के वरिष्ठजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में परिवार ने पुनः हिंदू सनातन परंपरा को स्वीकार किया. इस दौरान पारंपरिक विधि-विधान के साथ समाज के बीच उन्हें सम्मानपूर्वक सनातन धर्म में पुनः शामिल किया गया.
इस घर वापसी प्रक्रिया में समाज प्रमुख नाईक पाईक की विशेष भूमिका रही. उनकी पहल और समाज के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिवार ने अपनी इच्छा से पुनः अपने मूल धर्म को अपनाया.
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच मुन्नालाल कश्यप, पूर्व सरपंच जीवनाथ मौर्य, संतोष जैन, समाज प्रमुख बुधराम कश्यप, गेना कश्यप, मानु कुंजाम, नानकु कश्यप, तुलसी मंडावी, लच्छू कश्यप, सुखराम कश्यप, बोंजा कश्यप, कोला कुंजाम, मालती कुंजाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सामाजिक एकजुटता के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
