
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि युवा मोर्चा प्रदेशभर में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सके।
घोषित पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करने की अपेक्षा जताई गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।





