कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र स्थित बेलाकछार जंगल में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर संदिग्ध हालत में लटके मिले. जंगल की ओर गए स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह भयावह दृश्य देखा, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर पिता राजेंद्र कंवर और अमित माथुर पिता दीपक माथुर के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.पुलिस फिलहाल आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
पुलिस फिलहाल आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.घटना के बाद बेलाकछार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है, वहीं इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
घटना के बाद बेलाकछार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है, वहीं इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
