बलौदाबाजार. जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को कसडोल तहसील क्षेत्र में छापामार कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत ढोते तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.
यह कार्रवाई एसडीएम रामरतन दुबे और तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में की गई. प्रशासन को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और जांच के दौरान तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया, जो नियमों की अनदेखी कर रेत का परिवहन कर रहे थे.
कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को थाना कसडोल के सुपुर्द कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
