रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर रायगढ़ पहुंचेंगे.
रायगढ़ में वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री समाज के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा करेंगे. कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे. वहीं शाम 6 बजे वे लोकभवन में आयोजित एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक जुड़ाव और जनसंवाद की दिशा में अहम माना जा रहा है.
