Big Breaking : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत… अम्बिकापुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज़

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार).. प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कहर बरपा रहा है। नए मरीजों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। जिसके रोकथाम के लिए राज्यभर के 20 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

इन सब के बीच बलरामपुर से दुखद ख़बर सामने आई है। वाड्रफनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव की कोरोना से मौत गयी है। उन्हें 14 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव होने के बाद वाड्रफनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर किया गया था। जहां के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं आज दोपहर 3:30 बजे उनकी मौत हो गयी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निधन से उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं उनके परिवार में मातम पसर गया है।