
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा एवं पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम गुतुरमा (मंडल राजापुर) में हुए इस विशेष आयोजन में अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समाज के विशिष्टजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पैंकरा, महामंत्री रंजीत गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आर.डी. चौहान तथा विजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज के बुजुर्गों एवं गणमान्यजनों को शाल व श्रीफल अर्पित कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई और सामाजिक समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय के सिद्धांतों को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सभी नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोग आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकते हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पैंकरा, विजय यादव, रंजीत गुप्ता और आर.डी. चौहान ने भी संबोधन दिया और भाजपा की नीतियों व समरसता के मूल विचार को साझा किया।
इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, अजा वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।