छत्तीसगढ़ के इस शहर में शाम तक हल्की बारिश की संभावना! शनिवार रात हुई झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न


बिलासपुर। न्यायधानी में आज सुबह से मौसम सुहावना है। आसमान में मेघ बने हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। जिले में कहीं-कहीं रिमझिम फुहारे भी है। सावन में जबरदस्त वर्षा होने के बाद अब भादो मास में भी बादल लगातार बरस रहे हैं। शनिवार की रात झमाझम वर्षा हुई। जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। न्यायधानी में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। रात भर झमाझम वर्षा ने वातावरण को ठंडा कर दिया। भू अभिलेख शाखा के मुताबिक एक जून से अब तक जिले में लगभग 10,000 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की माने तो रविवार को भी मौसम की संभावना बनी हुई है।

सिस्टम कमजोर होने के कारण शनिवार को शहर में उम्मीद से कम वर्षा हुई। शहर में लगातार पानी गिरने के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक दिन पहले शनिवार को पानी निकासी के लिए नगर निगम के आला अधिकारियों और कर्मचारियों को मशक्कत करना पड़ा। हमेशा की तरह श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, सिरगिट्टी, सरकंडा, मंगला अमेरी सहित पुरवा क्षेत्र के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जिसके कारण आमजन को काफी समस्या भी हुई।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक गहरा अवदाब दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तर उड़ीसा के ऊपर स्थित था,जो पश्चिम- उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम झारखंड और उससे लगे उत्तर-पश्चिम उड़ीसा और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से उत्तर मध्य प्रदेश की ओर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है । साथ ही इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर अभी हिमालय की तराई में स्थित है और पूर्वी छोर बहराइच, वाराणसी, गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

आज हल्की किसे मध्यम वर्षा की संभावना

21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में अभी रात का न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

Random Image