Chhattisgarh: रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार, बहू ने किया था सुसाइड



बिलासपुर. मंगलवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था, इस मामलें में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार कर लिए गए है। पुलिस ने मृतका युक्तिरानी के पति रविकांत महिलांगे, ससुर जी आर महिलांगे, ननद सुप्रिया महिलांगे, अनु महिलांगे को गिरफ्तार किया है, मृतका के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में सबसे माफी मांगते हुए, अच्छे से रहने बात लिखी थी। मृतका के पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही हैं, फिलहाल पूछताछ अभी जारी हैं।

बता दे कि मंगलवार को रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू व बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जानकारी के मुताबिक मृतका का पति भोपाल से ट्रेनिंग कर लौटा था, और रात में खाना बनाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, फिर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सरकण्डा थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने परिवार वालों से माफी मांगते हुए अपनी बच्ची का ख्याल रखने कहा है। सरकंडा पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है, कि जी आर महिलांगे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं। उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलांगे मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर में कैनरा बैंक में मैनेजर हैं। उसकी शादी जांजगीर जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी से साल 2019 में हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है, बीते 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहते थे। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। रवि अपनी बेटी के साथ खेल रहा था, करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी। बाजू के बेड रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर वह नहीं निकली, तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्‌टे से फंदे पर झूल रही थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक रविकांत ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था। मायकेवालों ने आरोप लगाते हुए रविकांत की जमकर पिटाई कर दी। मृतका के परिजनों के मुताबिक रात करीब 10 बजे उसकी मां ने मोबाइल पर कॉल किया था, तब तेज आवाज में टीवी चल रही थी और उनके बीच झगड़ा चल रहा था। युक्ति ने कुछ सेकेंड बात की और बाद में कॉल करने की बात कहते हुए फोन कट कर दिया, फिर कुछ देर बाद उसके मौत की खबर आई। परिजनों ने अपनी बेटी की मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने युक्तिरानी के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन नीलू रानी को लिखा है, कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि अच्छी मम्मा थी, आगे लिखा है कि आई लव यू सबको, पापा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफूल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।