Chhattisgarh: चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ जाए, बागेश्वर बाबा को शंकराचार्य की दो टूक


बिलासपुर. अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बिलासपुर दौरे पर जहां उन्होंने बयान दिया हैं, बयान के जरिए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री महाराज पर दो टूक निशाना भी दिया हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ जाए और वहाँ जाकर चमत्कार दिखाए। बाबा बागेश्वर महाराज का चमत्कार दिखाने वाला दिव्य दरबार इन दिनों छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में ही लगा हुआ है, चमत्कार की बात कहकर उन्होंने बाबा बागेश्वर की ओर ही इशारा किया हैं।

अविमुक्तेश्वरानंद ने भारत विभाजन के मुद्दे पर कहा कि इस्लाम को मानने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। मुसलमानों के नाम पर अलग भूखंड की बात हुई लेकिन मुसलमान इस देश में ही रह रहे हैं। अगर साथ ही रहना है तो भारत पाकिस्तान एक हो। जब साथ ही रहना है तो बंटवारा खत्म हो।

अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मीडिया पर तंज कसा है कहा कि आज परिस्थिति यह है कि जनता की आवाज उठाने में मीडिया नाकाम है। जनता की आवाज दब जाती है। चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ जाएं। वहाँ जाके चमत्कार दिखाएं।