CG Breaking: कांग्रेस के कार्यक्रम का मंच गिरा मरकाम समेत सभी नेता थे मौजूद

बिलासपुर. जिले में आज कांग्रेस का मशाल रैली आयोजित था। ऐसे में तमाम दिग्गज नेता बिलासपुर में इक्कठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गांधी चौक में सभी कार्यकर्ता इक्कठे हुए थे उसी वक़्त बड़ा हादसा होते होते बच गया। अचानक कार्यक्रम के लिए जो मंच बनाया गया था वो गिर गया। जब मंच गिरा उस वक़्त पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, शैलेष पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे। मंच गिरते ही अफरा तफरी मच गई।

IMG 20230402 WA0033

बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च का अयोजन किया गया था। बता दे कि, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में ये मशाल शांति मार्च निकाली गई थी। जो गांधी चौक से निकली मशाल रैली, शहर के मुख्य मार्ग से निकली। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान भी सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। राहुल की सदस्यता जाने से पूरे देश में रोष है। ओछी हरकतें की जाएगी लेकिन हमारे साथ देश का लोकतंत्र और देशवासी हैं। भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव का डर है। राहुल गांधी के पद यात्रा का डर है। वो जितना विरोध करेंगे हम उतने ही मजबूत होते जाएंगे। राहुल मामले में कानूनी लड़ाई अलग लड़ेंगे और जनता की लड़ाई हम जनता के बीच लड़ेंगे। देखिए ViDEO