सुरक्षाबलों को बड़ी क़ामयाबी.. नक्सलियों का डॉक्टर गिरफ़्तार

बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के कुशल मार्गदर्शन में उपमहानिरीक्षक केरिपु. (आप्स) कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 22 सितंबर को थाना बासागुड़ा जिला पुलिस बल, केरिपु 168, कोबरा 204  का संयुक्त बल माओवादी विरोधी अभियान पर ग्राम पेगड़ापल्ली, चिपुरभटठी, पुसबाका, गोरगनगुड़ा की ओर रवाना हुये थे।

Random Image

अभियान के दौरान पुसबाका एवं गोरगनगुडा के मध्य जंगल में संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर स्थायी वारंटी पकड़ा गया। वारंटी कारम नरायण उर्फ कोरसा नरायण पिता पोददा उर्फ पोज्जा उम्र 38 जाति दोरला साकिन पुसबाका थाना बासागुड़ा(नक्सल डाॅक्टर) होना बताया। जिसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में प्रकरण क्रमांक 45/2019 का स्थायी वारंट लंबित था।

वारंटी कारम नारायण उर्फ कोरसा नारायण पिता पोददा उर्फ पोज्जा थाना बासागुड़ा के अप0 क्र0 03/2014 धारा 147, 148, 307 भादवि0 25, 27 आम्र्स एक्ट 3, 4 वि0प0अधि0 के प्रकरण में शामील रहा।